राम-राम भाइयों! Prince Cyber Cafe पर आपका स्वागत है।
ITBP ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल इंजीनियर) के पदों के लिए भर्ती निकाल दी है। यह बहुत बड़ी पोस्ट है (Group A ऑफिसर)। अगर आपने सिविल इंजीनियरिंग की है, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें।
जरूरी तारीखें
- फॉर्म भरने की शुरुआत: 21 अप्रैल 2026 से
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 20 मई 2026 (रात 11:59 तक)
कौन भर सकता है फॉर्म? (Eligibility)
- पढ़ाई: आपके पास सिविल इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्र: आपकी उम्र ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। (SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी)।
- कौन: लड़के और लड़कियां, दोनों यह फॉर्म भर सकते हैं।
सैलरी और पद
- कुल पद: 06 सीटें (General-4, OBC-1, ST-1)
- सैलरी: शुरूआती तनख्वाह लगभग ₹56,100 से शुरू होकर ₹1,77,500 तक जाएगी। साथ में सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
भर्ती कैसे होगी? (Selection)
- फिजिकल: पहले दौड़ और शरीर की नाप-तौल होगी।
- पेपर: उसके बाद लिखित परीक्षा होगी।
- इंटरव्यू: पास होने वालों का 50 नंबर का इंटरव्यू होगा।
- मेडिकल: आखिर में मेडिकल चेकअप होगा।
फॉर्म की फीस
- General/OBC/EWS: ₹400
- SC/ST/महिला: ₹0 (कोई फीस नहीं)
जरूरी बात!
भाइयों, आखिरी तारीख का इंतज़ार मत करना क्योंकि बाद में साइट बिजी हो जाती है। अपना फॉर्म बिल्कुल सही और बिना गलती के भरवाने के लिए आज ही Prince Cyber Cafe पर आएं। हम आपकी फोटो, सिग्नेचर और सारे कागज बिल्कुल सही तरीके से अपलोड कर देंगे।
पता: Prince Cyber Cafe
मोबाइल: 9896234321